Breaking News

सीएम नीतीश पर तेजस्वी का तीखा तंज, कहा – 2005 से पहले न चांद था-न सूरज, संसार की उत्पत्ति ही इसके बाद हुई

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। मुख्यमंत्री के बार बार यह कहने पर कि 2005 से बपले बिहार में कुछ नहीं था और जब उनकी सरकार आई तभी बिहार में विकास हुए। जिसपर तेजस्वी यादव ने खूब तंज किया।

तेजस्वी ने कहा कि  2005 से पहले बिहार में कुछ कहां था? न चांद था, न तारे थे और ना सूरज था,संसार की उत्पत्ति को 2005 के बाद हुई है।मौजूदा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। यह बात सच्चाई है और किसी से छीपी नहीं है।

हमको लगता है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सदन में न तो मुख्यमंत्री हैं और ना ही दोनों उपमुख्यमंत्री ही मौजूद हैं। तेजस्वी ने कहा कि सच सुनने का कलेजा होना चाहिए। उम्मीद है कि लोग अपना कलेजा दिखाएंगे और सदन में उपस्थित रहेंगे। वो लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं कि इन लोगों का भंडाफोड़ होना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.