Breaking News

‘𝟑𝟔 साल का हूं.. 𝟕𝟓 का नहीं, जुमलेबाजी नहीं करता’, तेजस्वी का दावा- जो कहा वो किया

पटना: बिहार बजट से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर दबाव बनाने में लगे हैं. एक तरफ जहां वह 500 में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपये डालने की मांग कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने 2020 के चुनाव में जो वादा किया था, उसे पूरा भी किया है.

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक बयान साझा किया है. जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि उनकी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं 36 साल का हूं, 75 साल का नहीं, जो जुमलेबाजी करूंगा. शायद उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ था, जिन पर वह बिहार के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते रहते हैं. इस वीडियो में आरजेडी नेता ये भी कहते हैं कि उनको लंबी राजनीति करनी है, इसलिए झूठ और जुमलेबाजी नहीं करूंगा. जो कहूंगा, उसे पूरा करके दिखाऊंगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं 𝟑𝟔 साल का हूं, 𝟕𝟓 साल का नहीं. जुमलेबाजी नहीं करता. मेरे को लंबी राजनीति करनी है. जो कहूंगा, वो करके दिखाऊंगा. अभी तक जो कहा है, वो किया है. मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.