Breaking News

पाकिस्तान को पीटकर भारत सेमीफाइनल में… किंग कोहली ने पड़ोसी मुल्क को बाहर का रास्ता दिखाया

नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.  रोहित ब्रिगेड ने दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.   टीम इंडिया ने बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया. उन्होंने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा.  श्रेयस अय्यर ने कोहली का भरपूर साथ निभाया. दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. ओपनर शुभमन गिल ने भी बेहतरीन पारी खेली.  गेंदबाजी में कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने धमाल मचा दिया.  भारत 4 अंक लेकर अपेन ग्रुप में टॉप पर है. पाकिस्तान की लगातार यह दूसरी हार है. रिजवान एंड कंपनी  चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो चुकी है. भारत अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड से 2 मार्च को भिड़ेगा.

पाकिस्तान की ओर से रखे गए 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244  रन बनाए. भारत की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) ने सर्वाधिक नाबाद 100 रन बनाए. कोहली ने 111 गेंदों पर सात चौके जड़े.  श्रेयस अय्यर ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए.  उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया.  ओपनर शुभमन गिल 52 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया. हार्दिक पंड्या हाथ खोलने के प्रयास में 8 रन बनाकर चलते बने.  पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 2 विकट झटके जबकि अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने एक एक विकेट लिया.

कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ा, सबसे तेज वनडे में पूरे किए 14000 रन
विराट कोहली ने इस दौरान इतिहास रच दिया.वह सचिन तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए . कोहली अब एक दिवसीय क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (18246) और श्रीलंका के कुमार संगकारा ( 14234) उनसे आगे हैं. कोहली ने 287 पारियों में 14000 रन पूरे किये जबकि तेंदुलकर ने 350 और संगकारा ने 378 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था. कोहली और तेंदुलकर दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ ही 14000वां रन बनाया. कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 15 रन की जरूरत थी और हारिस रऊफ को 13वें ओवर में कवर्स में चौका जड़कर वह यहां तक पहुंचे . उन्होंने सितंबर 2023 में पाकिस्तान के ही खिलाफ कोलंबो में एशिया कप के दौरान 13000 वनडे रन पूरे किए थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.