Breaking News

गायघाट : सहकारिता विभाग ने किया नुक्कड़ नाटक, किसानों को दी गई खेती की जानकारी

बुधवार को सहकारिता विभाग द्वारा शिवदाहा पंचायत अंतर्गत महेशवाड़ा पैक्स में किसान सहकारिता चौपाल नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को पैक्स के अंतर्गत योजना की जानकारी दी गई और पैक्स में सदस्यता लेने को किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से फसल को पैक्स में बेचने को बताया गया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह , डीलर चुनचुन सिंह , छोटू कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सहकारी योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया व भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.