लाॅकडाउन पार्ट-2 को सफल बनाने में जुटी पुलिस-प्रशासन
बिना काम घर से नहीं निकल रहें लोग
फोटो। दरौंदा में पेंटिंग बनाते बच्चे।
सिटी रिपोर्टर दरौंदा
पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के पश्चात पूरा भारत लाॅक डाउन पार्ट-2 हैं। लाॅकडाउन का नजारा सड़को से लेकर बाजारों तक साफ देखा जा रहा हैं। प्रखंड के स्कूली बच्चें छुट्टी के दौरान घर पर ही पेंटिंग बनाकर कोरोना जैसी भयानक महामारी से लड़ने की सीख पेंटिंग के माध्यम से दे रहें हैं। बच्चों में पेंटिंग से जागरुक करने के प्रति काफी उत्साह बढ़ रहा हैं। शुक्रवार को प्रखंड के बगौरा निवासी व स्कूली छात्र प्रियांशु व प्रशान्त के पैरेंट्स पेंटिंग को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहें हैं और लोगों को जागरुक कर रहें हैं जिसे देख स्कूल के शिक्षक इनका उत्साह बढ़ा रहें हैं।
आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम हेतु लाॅकडाउन पार्ट-2 के दौरान बगैर काम बाहर निकल कर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, अब पुलिस प्रशासन पूरे जोश में हैं। पुलिस की गश्ती लगातार जारी हैं। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ दिखा और लोग अपने-अपने घरों दुबके हैं। बगैर काम सड़क पर घूम रहे लोगों को जहां-तहां पुलिस-प्रशासन ने लाठी भी खिलाई व सख्त हिदायत दी।
लॉक डाउन पार्ट-2 पर कहते है थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह क्षेत्रीय जनता ने लाॅकडाउन पार्ट-1 सफल रहा ठीक उसी प्रकार लाॅकडाउन पार्ट-2 को भी सफल बनाने में जूटे हुए हैं। बगैर काम के बाहर निकलने वालों को सख्त हिदायत हैं। अपने घर में रहें, सुरक्षित रहे। और हां किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की मदद जरुर लें।

क्या कहते हैं बीडीओ
बीडीओ रीता कुमारी ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान घर में रहें। आवश्यक काम होने पर घर से बाहर जाए तो सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखें। अफवाहों से बचें। अनावश्यक रूप से बाहर न घूमे। घर में रहें। अकेलापन महसूस होने पर बच्चो के साथ कैरम, लूडो खेले व समय व्यतीत करें।



Leave a Reply