Breaking News

संत रविवदास जयंती पर CM नीतीश का लालू पर बिना नाम लिए निशाना, जानें क्या कहा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संत रविदास जयंती पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को और आगे बढ़ाने के लिए वह काम करते रहेंगे।

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बापू सभागार में आयोजित विकास मित्रों का संवर्धन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी खराब थी। 2005 के पहले वाली सरकार ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संत रविदास ने समाज में छुआछुत, भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तथा समाज में समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया था और उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.