Breaking News

बिहार में पुलिसकर्मियों की बढ़ी परेशानी, सिपाही से लेकर DSP तक की बनेगी लिस्ट

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक अहम और बड़ा फैसला लिया है. अब पुलिस की नौकरी के लिए फिजिकली व मेंटली फिट रहना जरुरी है, जो अनफिट रहेंगे उनको जबरिया रिटायर किया जा सकता है. बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से सोमवार को सभी SSP, SP को निर्देश दिया गया है कि अनफिट पुलिस वालों को चिह्नित करें.  

स्वास्थ्य सम्बंधी अयोग्य पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के आदेश के बाद सिपाही से लेकर DSP स्तर के अधिकारियों की लिस्ट बनेगी. उनकी रिपोर्ट तैयार कर भेजने कहा गया है, जो अनफिट रहेंगे उनको पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए जबरिया रिटायर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.   अस्वस्थ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पुलिसकर्मियों को रिटायर किया जा सकता है. 

जबरिया रिटायर करने का फैसला पूरी मेडिकल जांच के बाद लिया जाएगा. पुलिस में नौकरी करने के लिए स्वास्थ्य के सभी मापदंडों पर खरा उतरना जरुरी है. इसके पीछे तर्क और उद्देश्य यह है कि फिजिकली एवं मेंटली फिट पुलिसकर्मी ही बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं. ये भी आदेश दिया गया है कि मासिक पुलिस सभा के दौरान सभी अधिकारियों को उनकी नौकरी के लिए फिटनेस के महत्व के बारे में बताया जाए. SSP और SP यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक अधिकारी को फिट रहने की आवश्यकता के बारे में पता हो. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.