Breaking News

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का सोनिया गांधी पर जोरदार हमला, कही ये बड़ी बात

पटना: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को एक सीट भी हासिल नहीं हुई. इसे लेकर एनडीए के नेता कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला है.

उन्होंने सोनिया गांधी से कई बड़े सवाल पूछे हैं. विजय सिन्हा ने सोनिया गांधी से पूछा है कि जब वो सत्ता में थीं तब जनगणना क्यों नहीं कराई थी?

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सोनिया गांधी बिहार की सत्ता में बैठी थीं, उनके पास भारत को विकसित करने का क्या फॉर्मूला है? आप (सोनिया गांधी) जनगणना से पहले ये बताएं कि 10 हजार से कम आमदनी वालों के लिए आपके पास क्या विजन है?. जब 50 वर्षों तक आप (सोनिया गांधी) सत्ता में थी तब जनगणना क्यों नहीं कराई थी? ऐसी मानसिकता के लोगों को जनता नकार रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.