Breaking News

पटना से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट को पायलट ने उड़ाने से किया मना, जानें वजह

पटना: पटना एयरपोर्ट पर उस वक्त यात्रियों ने खूब हंगामा किया, जब पटना से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पायी. SG 3453 सोमवार को पटना से उड़ान भरने वाली थी. पायलट में 76 यात्री सवार थे. फ्लाइट टेक ऑफ करने के लिए रनवे पर गयी. बीच पायलट ने इंजन को स्टार्ट करने के कुछ देर के बंद कर दिया. पायलट ने फ्लाइट टेकऑफ करने से मना कर दिया.

पायलट ने फ्लाइट को पार्किंग लाकर खड़ा कर दिया. फ्लाइट में जितने भी यात्री पटना से गुवाहाटी जाने वाले थे, सभी यात्री को उतार दिया गया. यात्रियों को घंटों पटना एयरपोर्ट पर बैठाया गया. थकहार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट आयी थी इसी से सभी 76 यात्रियों को गुवाहाटी देर शाम भेजा गया.

बता दें कि यह टेक्निकल खराबी के कारण ऐसा हुआ. इससे पहले भी स्पाइसजेट फ्लाइट कोलकाता से बागडोगरा आने के समय में क्षतिग्रस्त हुई थी. ठीक करने के बाद फिर से 2 दिनों से पटना और गुवाहाटी के बीच उड़ान भर रही थी, लेकिन रविवार को अचानक फिर सोमवार को इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.