Breaking News

BPSC छात्रों के सपोर्ट में आए चिराग पासवान, बोले- दोबारा होना चाहिए एग्जाम

पटना: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है. पटना के गर्दनीबाग में बिहार के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों छात्र इकट्ठा हुए और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की. अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी छात्रों का सपोर्ट किया है. उन्होंने परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए आयोग से पूरे मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा है.

चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि बीपीएससी परीक्षा के दौरान लापरवाही देखने को मिली है. दोबारा एग्जामिनेशन होना चाहिए. SOP को फॉलो किया जाना चाहिए. बिहार लोक सेवा आयोग को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना होगा. बिहार लोक सेवा आयोग को बच्चों की बातों को सुनना होगा.

उन्होंने कहा, ‘हमारे परिवार के सदस्य भी परीक्षा में बैठे थे और उन्होंने बताया कि कई केंद्रों पर क्वेश्चन पेपर तक उपलब्ध नहीं थे. यह गंभीर स्थिति है, आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.’ उन्होंने राज्य सरकार और बीपीएससी से आग्रह किया कि वे छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनें और अगर कोई चूक हुई है, तो उसे सुधारें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.