BIHARBreaking NewsRAJASTHANSTATE

बड़ी खबर: कल बिहार पहुंच जाएंगे बाहर फंसे छात्र, जयपुर से पहली ट्रेन आज होगी रवाना…

लॉक डाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आखिरकार लंबे इंतेजार के बाद गृह मंत्रालय ने जयपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि बिहार के लिए पहली स्पेशल ट्रेन आज रवाना होगी. यह ट्रेन आज रात जयपुर से चलकर शनिवार को दोपहर पटना पहुंचेगी. 

जयपुर से आज रात स्पेशल ट्रेन बिहार के रहने वाले छात्र और छात्राओं को लेकर रवाना होगी और यह ट्रेन कल पटना पहुंचेगी. अलग- अलग जगहों में फंसे बिहारी छात्र बिहार सरकार से वापस बुलाने के लिए मांग कर रहे थे.

इसी बीच केन्द्र सरकार के स्पेशल ट्रेन चलाने के आदेश के बाद यह फैसला किया गया है कि जयपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.