गायघाट। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को बेनीबाद और गायघाट थाना परिसर में थाना प्रभारी उमाकांत सिंह और अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। मौके पर बेनीबाद और गायघाट थाना के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।








Leave a Reply