बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती गायघाट कर्पूरी भवन में धूमधाम से मनाई गई। विधायक निरंजन राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लोगों ने उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई की ।गायघाट विधायक निरंजन राय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के संबोधन में विधायक निरंजन राय ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तविक अर्थों में जननायक थे, जिन्होंने हमेशा गरीब और शोषित वर्ग के हितों के लिए काम किया। वह एक ईमानदार और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले नेता थे।मौके पर प्रदेश अति पिछड़ा के सचिव पूर्व पार्षद वकील सहनी, प्रदेश अति पिछड़ा महासचिव परशुराम सहनी ,जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव सुनील यादव, हरेंद्र राम, कमलदेव सिंह , पूर्व पार्षद फूल बाबू राय, विनय यादव, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ , कटरा अध्यक्ष विकास यादव सहित कई लोग मौजूद थे।







Leave a Reply