Breaking News

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मंत्री नित्यानंद राय का भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार मुजफ्फरपुर जिले के बैरिया स्थित महेश भगत बनवारी लाल कालेज के परिसर में सभा को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय का स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने संविधान के महत्व और इसके प्रावधानों को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण के कारण भारत, पाकिस्तान से एक दिन बाद आजाद हुआ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज अपनी मुजफ्फरपुर में संविधान गौरव यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण ही भारत, पाकिस्तान से एक दिन बाद आजाद हुआ है कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का विरोध भीमराव अंबेडकर साहब करते थे। 370 धारा कश्मीर में लागू न हो इसके लिए भीमराव अंबेडकर बार-बार प्रयास करते रहे। आज 370 की धारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हटा दिया तो भीम राव अंबेडर जी की आत्म को शांति मिली है।

नित्यानंद राय ने कहा ति राजद और कांग्रेस मिलकर शादी के गीतों और अंतिम संस्कार में राम भगवान का नाम लेना बंद करवा देंगे।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और भाजपा कार्यकता शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.