गायघाट। केवटसा स्थित एक होटल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का युवा नेता आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तेजस्वी यादव गुरुवार को मधुबनी जिले के फुल परास में कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने गये हैं। मधुबनी जाने के दौरान उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद नेता रामबाबू सिंह यादव, पंसस दिनेश राय, देवन सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र यादव, विवेक यादव व राजू कुमार उपस्थित थे।







Leave a Reply