एसकेएमसीएच में शुक्रवार की सुबह चमकी बुखार से पीड़ित एक और बच्ची की मौ’त हो गई। बच्ची को 27 अप्रैल को गं’भीर हालत में भर्ती कराया गया था। बच्ची का पीआईसीयू में इलाज किया जा रह था। डॉक्टर ने पैथोलॉजिकल जांच के बाद मरीज में टीबीएम बताया था। कुछ अन्य जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी थी।

मृ’तक बच्ची भगवानपुर के हरिवंशपुर गांव की तीन वर्षीय रागिनी कुमारी थी।
इस तरह जिले में लगातार तीसरे दिन चमकी-बुखार से बच्चे की मौत हुई है। इस साल इस लक्षण व एईएस के छह बच्चे की मौ’त अब तक हो चुकी है। इस बार अप्रैल माह ज्ञात-अज्ञात एईएस के कुल 15 बच्चे भर्ती हुए, जिसमें 11 में ज्ञात एईएस की पुष्टि हुई। तीन कंफर्म एईस के बच्चे की मौ’त हो गई है।



Leave a Reply