सोशल मीडिया पर ट्रेन चलने की खबरों का खंडन करते हुए हुए रेल मंत्रालय ने कहा कि तीन मई 2020 तक देश में सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को निलंबित किया है। इस दौरान किसी भी स्टेशन को जनता के लिए नहीं खोला जाएगा, न ही कोई विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन मई तक सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। ट्रेनें चलाने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील है कि वे रेलसेवाओं के संचालन पर किसी भी प्रकार की अफवाहों या अटकलों पर ध्यान न दें।
संचालन से जुड़ी जानकारी रेलवे के अधिकृत वेब पोर्टल या मीडिया के जरिए यात्रियों को दी जाएगी। फिलहाल ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी आगामी आदेश तक बंद है। ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई निर्णय होने पर ही टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

Input: Jagran



Leave a Reply