Breaking News

नीतीश कुमार ने अपने ‘जिगरी दोस्त’ को किया याद, जयंती पर सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि

पटना: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 73वां जन्मदिन है. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. सीएम ने दिवंगत नेता के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया. इस कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशील मोदी से गहरा लगाव रहा है. उनके साथ सीएम के करीबी रिश्ते थे. छात्र राजनीति से लेकर निधन तक दोनों की दोस्ती रही है. नीतीश कुमार के साथ वह लंबे वक्त तक उनके डिप्टी सीएम भी रहे. कैंसर के कारण पिछले साल 13 मई को उनका निधन हो गया.

आज उनकी जयंती के मौके पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. जहां बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वधान में किया जा रहा है.

सुशील मोदी डेढ़ दशक तक नीतीश कैबिनेट में मंत्री रहे. वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने शानदार काम किया था. वित्त के अलावा सुशील मोदी वन पर्यावरण विभाग के भी मंत्री रहे. इसके अलावे वह जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष रहे. राजनीतिक तौर पर न केवल उन्होंने बिहार में बीजेपी को मजबूत किया, बल्कि गठबंधन और सरकार चलाने में नीतीश कुमार का भी भरपूर साथ दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.