Breaking News

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

शहीद पिंटू सहनी सामाजिक मंच द्वारा गायघाट के बलहा में सावित्री बाईं फूले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ राज भूषण निषाद ने किया जबकि अध्यक्षता सरपंच मनोज राय और संचालन वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सहनी आजाद गांधी ने किया।प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की शिक्षा व समानता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान समाज सेविका, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री डाक्टर राजभूषण चौधरी निषाद ने जयंती पर सावित्री बाई फुले को पुष्प अर्पित कर कहा कि वह देश की क्रांति ज्योति थी। उन्होंने रूढ़िवादी समाज में नारी शिक्षा के लिए नौ बालिकाओं को लेकर पुणे में कन्या पाठशाला की शुरुआत की थी।

लोगों के विरोध के बावजूद वे निरंतर शिक्षा के प्रचार-प्रसार में लगी रही। छुआछूत, अंधविश्वास के खिलाफ आंदोलन किया। उनकी प्रेरणा से नारी शिक्षा को बढ़ावा मिला। इस मौके पर कार्यक्रम को जदयू नेता प्रभात किरण, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी, भरत पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती वीणा देवी, प्रो हरिचंद्र सहनी, विनोद कुमार यादव, युवा नेता गौरव गुंजन, युवा अध्यक्ष जदयू राजा यादव,लाल बाबू सहनी भाजपा नेता, लाल बाबू राय,जितेंद्र यादव जिला पार्षद, मो नौशाद, राम नरेश यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.