Breaking News

गुलजारबाग वृद्धाश्रम में 98 जैकेट और 2 गीजर का हुआ वितरण

पटना। लायंस क्लब पाटलिपुत्र सेंटेनियल 322 ई के द्वारा शनिवार को गुलजारबाग स्थित वृद्धाश्रम सहारा में 98 जैकेट व 2 गीजर का वितरण किया गया। इसके साथ जन सरोकार के तहत सेवानिवृत न्यायमूर्ति श्री विनोद कुमार सिन्हा के द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गयी। इस अवसर पर वृद्ध लोगों के द्वारा गीत संगीत एवं पेंटिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सहारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने न्यायमूर्ति सिन्हा के पिता स्वर्गीय एमपी सिन्हा को श्रद्धांजली भी अर्पित की। मौके पर क्लब के अध्यक्ष सत्यदेव कुमार, सचिव प्रभाष रंजन ठाकुर, एवं कोषाध्यक्ष डॉ एसके रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.