Breaking News

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर तेजस्वी यादव का निशाना, कहा – बिहार में लाठी-डंडे की सरकार

पटना: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि यह लाठी डंडे की सरकार है. बिहार में अफसर शाही चरम पर है. नीतीश कुमार को होश नहीं है. यही कारण है कि बिहार में छात्रों पर लगातार लाठियां चलाई जा रही है. पुलिस बर्बरता से लाठी चार्ज करती है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लाठी चली है तो यह लाठी डंडे वाली ही सरकार है. अफसरशाही चरम पर है और सीएम नीतीश कुमार होश में नहीं है. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. नॉर्मलाइजेशन को लेकर पहले स्पष्ट करना चाहिए था. आज लाठी मारने के बाद बता रहे हैं. दो दिन सर्वर डाउन रहा तो इसमें छात्र दोषी नहीं हैं. उनको मौका मिलना चाहिए

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं. जब छात्र आंदोलन कर रहे थे उस समय बीपीएससी नॉर्मलाइजेशन को लेकर कुछ नहीं कहा. जब पटना पुलिस ने पिटाई की उसके बाद बीपीएससी नोटिस निकालती है. ऐसा ही सरकार बिहार में नीतीश कुमार चला रहे हैं. यह सरकार नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.