Breaking News

बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने, लोगों से सावधान रहने की अपील

पटना: बिहार के वातावरण में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार को राज्य का न्यूनतम तापमान सबसे कम डेहरी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है। शाम छह से आठ बजे के बीच तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस गिर जा रहा है। रात दस बजे के बाद तापमान काफी गिर जा रहा है। सुबह आठ बजे तक वातावरण में काफी ठंड रह रही है।उसके बाद धूप में थोड़ी गर्माहट महसूस की जा रही है। शुक्रवार की रात दस बजे के बाद वातावरण ठंडा होने पर लोगों को खुले में रहने पर ठंड का अहसास हुआ। ऐसे में मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के प्रति सावधान रहें।

राजधानी की हवा में आर्द्रता 68 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है। आजकल सुबह एवं शाम को तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। दिन में तापमान की स्थिति सामान्य रह रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.