Breaking News

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

पटना: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पछुआ हवा के प्रकोप के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है। इस बीच राज्य में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं दिन में अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में गिरावट देखी गई। आगे भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा

राज्य के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

  • पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
  • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.