Breaking News

मंगलवार को क्यों कहा जाता है हनुमान जी का दिन, इस दिन व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान


नई दिल्ली, Hanuman ji Puja: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित है। वैसे ही मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। हनुमान जी को संकटमोचक भी कहा जाता है। क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हरते हैं।

मंगलवार के दिन क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के ही दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इसी वजह से उनकी पूजा के लिए यह दिन समर्पित होता है। यही कारण है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी प्रकार के कष्ट और संकट दूर होते हैं। वहीं मंगल ग्रह का संबंध भी हनुमान जी से माना गया है तो इस वजह से भी मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है।

इस दिन पूजा से क्या मिलते हैं लाभ

ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन कठोर नियमानुसार बजरंगबली की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। और अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। इस दिन उपवास करने और सुंदरकांड का पाठ करने से मंगल के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं। इस दिन ‘ऊॅं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करने पर विशेष फल मिलता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.