Breaking News

नीतीश कुमार अभी-अभी दिल्ली चल दिए, जानिए अचानक क्या हो गया?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को अचानक देश की राजधानी दिल्ली चले गए हैं. मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार निजी कार्य से सीएम दिल्ली गए हैं. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री को एक शादी समारोह में शामिल होना है.

बता दें कि, पिछले महीने भी मुख्यमंत्री निजी कार्य से ही दिल्ली गए थे. चर्चा थी कि भाजपा के नेताओं से उनकी बातचीत होगी लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई. अब अचानक एक बार फिर से मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं. ऐसे में फिर से चर्चा हो रही है कि भाजपा नेताओं के साथ उनकी बातचीत हो सकती है.

दरअसल, बिहार में तीन दिनों के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2 दिन कार्यक्रम हुआ है. पहले 13 नवंबर को दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. 12000 करोड़ से अधिक की योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी. उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. आज जमुई में भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ है, जिसमें हजारों करोड़ की योजना की शुरुआत की गई है. जमुई में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.