दीपक कुमार। गायघाट
प्रखंड के शिवदाहा में शुक्रवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें शाम 3 बजे से 6 बजे तक शिवचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण इलाके से कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। शिव भक्तों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। कलाकारों के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दु:ख व कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। श्रद्वालुओं के लिए महाशिवचर्चा का आयोजन, भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमप्रसाद भोग का भी आयोजन किया गया। शिव चर्चा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।







Leave a Reply