Breaking News

शिवदाहा में मनाया बाल दिवस:बच्चों को दिया उपहार

दीपक कुमार। गायघाट

शिवदाहा शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया। उन्होंने बच्चो को टॉफी, बिस्कुट व अन्य उपहार वितरित किया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनके जन्मदिन पर याद किया।
कहा- भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोनभद्र को स्विटजरलैंड आफ इंडिया का नाम दिया था। इसके अलावा 1954 में सीमेंट फैक्ट्री और उसके बाद रिहंद बांध का निर्माण किया गया था। इस तरह से देश और जिले के विकास में उनकी भूमिका को हम लोग भूल नहीं सकते। उन्हीं की दूरदर्शी सोच की वजह से देश में योजना आयोग. एम्स, आईआईटी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और इसरो समेत अन्य संयंत्र भी लगाए गए।

उन्होंने कहा- नेहरू जी का देश को तरक्की की तरफ ले जाने में अतुलनीय योगदान रहा। भारत के विकास में भी उनका योगदान भी हम सभी को नहीं भूलना चाहिए। देश के विकास में उनके योगदान को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.