Breaking News

पूर्णिया में SSC की परीक्षा दे रहे 35 छात्र गिरफ्तार, भारी मात्रा में कैश बरामद

पुर्णिया: पूर्णिया के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर SSC की परीक्षा दे रहे 35 छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने नकल करने के कई डिवाइस को भी बरामद किया है। यह ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल में स्थित है। परीक्षा केंद्र से पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद किया है।

इस ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर आज होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ताला लटका हुआ है एवं परीक्षा देने आए छात्र लौट कर वापस जा रहे हैं।

परीक्षा केंद्र पर तैनात सदर थाना की पुलिस परीक्षा के लिए आए छात्रों को बता रही है कि यहां होने वाली परीक्षा रद्द हो गई है। अगली परीक्षा की सूचना उन्हें बाद में दी जाएगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.