Breaking News

अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला गि’रफ्तार, मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

पटना: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का दुश्मन कौन है?. आखिर वो कौन है, जिसने अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस सूत्रों की माने तो उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को भोजपुर से गिरफ्तार किया है. सूत्रों की माने तो उस शख्स को पटना लाया गया है और उससे पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है. पुलिस की माने तो मामला धमकी का है या कुछ और आरोपी शख्स से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा.

इस बीच, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को धमकी मामले में अक्षरा सिंह के पिता ने कहा है कि ‘ट्रू कॉलर पर कुमार सिंह का नाम दिख रहा था. 11 नवबंर रात फोन पर दो कॉल किया गया. जिसने फोन किया, उस शख्स ने गाली दी और 50 लाख की रंगदारी मारी. गूगल लोकेशन भोजपुर जिले के कटरिया गांव का आ रहा है. फोन करने वाले ने कहा कि अगर दो दिन में रंगदारी नहीं दोगी तो मारी जाओगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.