Breaking News

पटना में तनिष्क के शोरूम से बहुत बड़ी लूट, हथियार लेकर घुसे, फिर लाखों उड़ा ले गए

पटना: पटना में लूट का मामला सामने आया है. शहर का व्यस्तम इलाके में ज्वेलरी शोरूम में लूट हुई है. बिहार डीजीपी आवास से महज 300 मीटर पर इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित तनीरा ज्वेलरी शोरूम की है. पुलिस के मुताबिक बाइक पर पहुंचे चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है

घटना की सूचना मिलते हैं पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा समेत कंकड़बाग थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है. एसपी ने दावा किया है कि जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक लगभग 3 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर अपराधी फरार हो गए.

पटना सिटी एसपी ने बताया कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी मोर के समीप ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. चार की संख्या में अपराधी हथियार के साथ ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर घुसे थे. 1 मिनट 40 सेकंड तक शोरूम में लूटपाट को अंजाम दिया. लगभग 3 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.