Breaking News

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं

पटना: छठ पूजा बिहार में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पर्व की तैयारी को लेकर बीते शाम दीघा और जेपी सेतु घाट का जायजा लिया. सीएम ने साफ सफाई और सुरक्षा की स्थिति को भी देखा और गंगा आरती का उद्घाटन भी किया. सीएम ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

सीएम ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. सीएम ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है. वहीं राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक स‌द्भाव और शांति के साथ मनायें.

बता दें यह त्यौहार नहाय खाय से शुरू होता है, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इसके बाद पंचमी तिथि को खरना, षष्ठी को छठ पूजा और सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होता है. इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक मनाई जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.