Breaking News

अपने ही सिक्योरिटी गार्ड से सुरक्षित नहीं महाकाल, सामने आया चौंकाने वाला मामला, अब पुलिस खुलवाएगी राज

उज्जैन. महाकाल की नगर उज्जैन में 3-4 नवंबर को चौंकाने वाली घटनाएं हुईं. एक घटना में महाकाल मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी को ही पुलिस को सौंप दिया गया. वह अवैध रूप से कुछ युवकों को भस्म आरती में शामिल करवा रहा था. पुलिस अब उससे इस संबंध में गंभीर पूछताछ करेगी. दूसरी ओर, सुरक्षाकर्मियों ने दो चोरों को भी पकड़ा है. दरअसल, उज्जैन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. खासकर गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है. इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं. इन चोरों की पहचान गुजरात के गोधरा निवासी जयंती और उसके साथी प्रहलाद गुजराती के रूप में हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि, महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने आज की भस्म आरती के दौरान अचानक मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक सुरक्षाकर्मी दो युवकों को भस्म आरती के लिए ले जा रहा है. उन्होंने सुरक्षाकर्मी से बातचीत की तो पता चला कि वह अवैध तरीके से युवकों को भस्म आरती में शामिल कर रहा था. उन्होंने तत्काल महाकाल चौकी के हवाले कर दिया. यह सुरक्षाकर्मी क्रिस्टल कंपनी से जुड़ा है. धाकड़ ने कंपनी को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया.

पुलिस ने कही ये बात
महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार का कहना है कि महाकालेश्वर मंदिर में दो चोर चोरी करने के उद्देश्य से आए थे. दोनों भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देना चाहते थे. उन्हें मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. इस मामले की जांच जारी है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.