Breaking News

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश पर कसा तंज

बिहार उपचुनाव में गया पहुंचे प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने कहा है, कि जितना घमंड भगवान इंद्र को अपने शासन पर नहीं हुआ, उससे ज्यादा घमंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को है. हम लोगों को इनके घमंड को चकनाचूर कर देना है.

तेजस्वी यादव ने अपने अपने संबोधन में कहा, कि जितना घमंड भगवान इंद्र को नहीं हुआ, उससे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को घमंड हो गया है. हम लोगों को उनके घमंड को चकनाचूर कर देना है. वहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा और जदयू को कई मुद्दों पर घेरा.

तेजस्वी यादव ने बिहार में डबल इंजन की सरकार पर जमकर कटाक्ष किया. कहा कि यह कैसी डबल इंजन की सरकार है, पता नहीं चलता, ई जानकारी कर रहे हैं, लेकिन हम कहते हैं, कि इस डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा इंजन अपराध में लिप्त है. बगैर चढ़ावा के कोई काम नहीं होता है. कोई गरीब या किसान की बात सुनने को तैयार नहीं है.

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सरकार में बैठे सभी मस्तमौला हो गए हैं. शराब की होम डिलीवरी हो रही है, लेकिन जेलवा गरीबे जा रहा है. घूस गरीब दे रहा है. बिहार की सरकार ने जो नहीं किया है, उसमें सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी हटाने, गरीबी दूर करने, महंगाई दूर करने का है, लेकिन इन सभी मुद्दों में राज्य सरकार विफल साबित हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.