Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के मुठभेड़ जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के कोकरनाग के लारनू इलाके में सेना ने दो आतंकियों को मारे गए हैं. जानकारी के मुताबिक वे सेना के जवान के अपहरण और हत्या में शामिल थे. इस इलाके में और भी आतंकियों के घिरे होने की जानकारी मिल रही है. यह ऑपरेशन 19 राजपुताना राइफल और 7 पैरा फोर्स चला रही है. घाटी के कई इलाकों में आतंकियों से मुठभेड़ की खबर आ रही है. अभी डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और राजौरी में मुठभेड़ जारी रहने की खबर आ रही है.



अनंतनाग में जारी मुभेड़ को लेकर सेना का पोस्ट सामने आया है. चिनार कॉर्प्स, भारतीय सेना ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है, ‘विशिष्ट इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर सीआरपीएफ द्वारा जनरल एरिया हलकान गली, अनंतनाग में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. 02 नवंबर 2024 को, हलकान गली के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई और सतर्क सैनिकों द्वारा चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप, आतंकवादियों ने हमारी ही टुकड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन जारी है.’
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर के खानयार इलाके में एक और मुठभेड़ चल रही है. अधिकारियों के अनुसार, अब तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के कारण गोलीबारी हुई है. पुलिस और सुरक्षा बल ड्यूटी पर जुटे हुए हैं. विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी.’ ताजा जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में एक सीआरपीएफ का एक जवान गायल हो गया.









Leave a Reply