Breaking News

एनडीए एकजुट, मीसा को चिंता करने की जरूरत नहीं : संतोष सुमन

पटना: प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डाक्टर संतोष कुमार सुमन ने एनडीए की बैठक पर राजद सांसद मीसा भारती की टिप्पणी को निरर्थक बताया और कहा कि बेटी के नाते वे भले ही केवल अपने पिता को बड़ा नेता मानें , लेकिन सार्वजनिक जीवन में वे बड़े नेता का मतलब नहीं समझती हैं।

उन्होंने कहा कि मीसा भारती एनडीए की नहीं, टूटते महागठबंधन की चिंता करें। डाक्टर सुमन ने कहा कि एनडीए के सभी दलों के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे और सभी चुनावी रणनीति और नेतृत्व के मुद्दे पर एकमत थे, यही राजद की परेशानी है।

उन्होंने कहा कि एनडीए के पांच दलों- भाजपा, जेडी(यू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेताओं ने अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.