भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गांधी शास्त्री कप, U-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज ई टी सी खेल मैदान मुशहरी में खेले गए फाइनल मैच मे इंडियन क्रिकेट अकादमी ने ईटीसी स्पोर्ट्स क्लब को हराकर ख़िताब जीता। इंडियन क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाजो ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर
149 रन बनाए जिसमे
मोहित मन्नी 23 रन,
सचिन कुमार 21 रन,
दिलशान मंज़र 21 रन,





ईटीसी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बॉलिंग करते हुए
अक्षद उज्जवल 3 विकेट,
आतिफ 2 विकेट,
अंश 2 विकेट,जवाब में 149 रन का पीछा करते हुए ईटीसी स्पोर्ट्स क्लब के सारे बल्लेबाज 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन ही बना सकी जिसमे
राज सचिन 28 रन,
प्रेम तिवारी- 13 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए इंडियन क्रिकेट अकादमी की तरफ से
शूर्य कुमार 5 विकेट,
रोहित सिंह 2 विकेट,
सचिन कुमार 2 विकेट लिए। आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रंजन कुमार और पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने पुरस्कार वितरीत किया। इस फाइनल में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक उत्पल रंजन,जिला मंत्री नंदकिशोर पासवान, जिला भाजपा युवाअध्यक्ष भारत रतन यादव , जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ सह संयोजक नुन्दन सिंह , संजीब रंजन, मीडिया प्रभारी अमित रंजन, दिनेश पोदार, अभिषेक सिंह तथा आज के अंपायर आलोक कुमार,अविनाश कुमार थे। आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच इंडियन क्रिकेट अकादमी के शौर्य, मैन ऑफ़ द सीरिज रोहित सिंह, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट फील्डर ई टी सी के यश आदित्य, तथा बेस्ट बॉलर ई टी सी के अंश को दिया गया।














Leave a Reply