Breaking News

जन सुराज ने तरारी से किरण देवी को उतारा, प्रशांत किशोर ने बेलागंज में भी…

पटना: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। जन सुराज ने यहां से किरण सिंह को टिकट दिया है। इस सीट से पार्टी ने पहले रिटायर्ड जनरल एसके सिंह को उतारा था, लेकिन उनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते वे उपचुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे। इसलिए पार्टी ने तरारी से अपना कैंडिडेट बदला।

वहीं, पीके की पार्टी ने गया जिले की बेलागंज विधानसभा से भी अपना प्रत्याशी बदला है। यहां से पार्टी ने प्रोफेसर खिलाफत हुसैन की जगह मोहम्मद अमजद को कैंडिडेट बनाया गया है। इसकी घोषणा खुद खिलाफत हुसैन ने बुधवार को आरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि वह उपचुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, अमजद बेलागंज से सटीक कैंडिडेट हैं।

आपको बता दें कि तरारी से जन सुराज की उम्मीदवार किरण देवी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह बीते कुछ सालों से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को लेकर काम कर रही हैं। वहीं, बेलागंज से प्रत्याशी मोहम्मद अमजद 2005 और 2010 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नसीब नहीं हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.