दीपक कुमार। गायघाट
रविवार को गायघाट प्रखंड अंतर्गत मैठी टोल प्लाजा के निकट स्थित होटल अनामिका के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश राजद प्रवक्ता सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी चितरंजन गगन एवं जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किया। सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए चितरंजन गगन ने कहा कि गायघाट विधायक निरंजन राय के नेतृत्व में गायघाट विधानसभा का संगठन पूरी तरह से मजबूत है। पूर्व में भी सदस्यता अभियान में गायघाट विधानसभा बिहार में प्रथम नंबर पर आया था और इस बार भी प्रथम ही आएगा।
विधायक निरंजन राय ने कहा गायघाट विधानसभा में पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथी पुरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए हमेशा तत्पर और सक्रिय रहते हैं और अबकी बार बिहार के आम-आवाम ने ठान लिया है तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनेगी।


जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर जिला के सभी 11 विधानसभा सीटों पर राजद गठबंधन विजयी होगा।अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ जी ने किया। सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव राजू सिंह,जिला प्रधान महासचिव सुधीर यादव,जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर कुशवाहा,जितेंद्र किशोर, बांद्रा प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी,कटरा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार,जिला प्रवक्ता अरविंद राय,जिला महासचिव सुनील कुमार राय,विनय कुमार यादव,भरत दास,उमेश कुशवाहा,योगेंद्र सहनी,अति पिछड़ा प्रदेश महासचिव वकील सहनी,मुखिया गणेश ठाकुर, धनेश्वर राय,प्रधान महासचिव राहुल यादव, मीडिया प्रभारी मो० रेहान शेख पूर्व प्रमुख सह प्रवक्ता शिव शंकर राय,परशुराम सहनी,मो० सज्जाद,मो० निजाम मंसूरी, नंदकिशोर ठाकुर,शंभू सहनी, हरेंद्र राम,श्याम बिहारी राम,गणेश चौहान,अध्यक्षा रीना रजक,सरपंच सरिता देवी, अमरनाथ राय,रामानंद यादव, राजेंद्र साह,सीताराम सिंह, गणेश चौहान,ठगन राय,नीरज मंडल,सूरज राय,रघुवीर सहनी,योगेंद्र साह,फूलबाबू राय,देवनंदन साह, संतोष यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।










Leave a Reply