बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के अजगरी सिसहनी गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने गये पुलिस गश्ती दल पर ग्रामीणों ने ह’मला कर दिया जिसमें दो महिला सिपाही समेत सात पुलिसकर्मी घा’यल हो गये।
पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने यहां बताया कि अजगरी सिसहनी के ग्रामीणों को लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने गये पुलिस गश्ती दल पर आज दोपहर अचानक ग्रामीणों ने हम’ला कर दिया। इस हम’ले में सात पुलिसकमीर् घा’यल हो गये।

श्री झा ने बताया कि ग्रामीणों के हम’ले में दारोगा हारविल तिरकी, साधु शरण सिह, महिला सिपाही अंजनी कुमारी, इंदु कुमारी, मो. इमामुद्दीन, किशोरी राय और चालक रामायण ठाकुर घाय’ल हो गये हैं जिनका इलाज पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है।
इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय समेत कई वरीय अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ता’बड़तोड़ छापे’मारी कर 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। गिर’फ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।



Leave a Reply