Breaking News

निषाद संकल्प यात्रा को मुकेश सहनी ने किया संबोधन

दीपक कुमार।

मुजफ्फरपुर में संकल्प यात्रा 3.0 को लेकर VIP पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का शहर के अलग अलग जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। भगवानपुर चौक पर वीआईपी कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया।

खुद के बदौलत पहचान बनाकर VIP को नेशनल लेवल पर पहुंचाया

शहर के अहियापुर स्थित एक होटल के सभागार में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम संघर्ष करने वाले में से है और आगे भी संघर्ष करते हुए रहेंगे। इसका नतीजा है कि एक गरीब का बेटा बिहार सरकार में मंत्री तक बना और अपने बूते हमने अपनी पहचान बनाई है। आज यही वजह है कि विकासशील इंसाफ पार्टी और निषाद समाज को जानने लग गए है। बिहार का मुजफ्फरपुर इसका उदाहरण है कि हमने यहां से सभी निषाद को मजबूत करने का काम किया है। आज सभी को इसका परिणाम नजर आ रहा है ।

बाबा साहब ने दलितों का अधिकार दिलाया

मुकेश सहनी ने कहा कि पहले हम लोग गुलाम थे। कभी मुगलों के तो कभी अंग्रेजों के। आजादी में सभी लोग जिसमें हमारे भी पूर्वज थे शामिल हुए और देश को आजाद कराया था। लेकिन तब भी हमें पूरी आजादी नहीं मिली। फिर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आए और उन्होंने एक कानून संविधान को लाया। हमे अधिकार दिलाने का काम किया। जिसके बाद से हम अपना सिर ऊंचा करके चल रहे हैं और बराबरी के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके पहले हमारे साथ पशु के जैसा व्यवहार किया जाता था लेकिन अब हम अपने संविधान की बदौलत लड़ाई लड़ रहे हैं।

मंच से लालू यादव, मुलायम सिंह और मायावती की खूब प्रशंसा

मंच से संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हम निषाद भी संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते हुए रहेंगे। देश के कई पिछड़े दलित नेता इसका बड़ा उदाहरण है जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़े है। न कि पैसे के दम पर। देश के नेताओं में से लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती ने बहुत संघर्ष किया फिर नेता बने और राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। यह लोग रुपए पैसे के बल पर नेता नहीं बने कभी बल्कि अपने संघर्ष के बल पर बने है। हम भी इस दिशा में लगातार मेहनत कर रहे हैं और एक दिन हमे जरूर सफलता मिलेगी। हम अपने बूते पर सरकार को बनायेंगे।देश का मालिक वही होगा जिसके साथ जनता होगी और जनता जो चाहेगी वहीं होगा और जनता ही सरकार बनाने का काम किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.