Breaking News

आज दशहरे पर बारिश होगी या नहीं? पढ़ लीजिए मौसम विभाग का अनुमान

Bihar Weather News Today: बिहार में दशहरे मेले के लिए लोग उत्साह से भरे हुए हैं। लोग मां दुर्गा के आखिरी दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग आज मौसम के साथ देने की भी उम्मीद कर रहे हैं, ताकि मेले का मजा किरकिरा न हो। तो आइए हम आपलोगों को आज के मौसम को लेकर ताजा जानकारी देते हैं कि क्या आज दशहरे मेले के दौरान बारिश होगी या नहीं?

बिहार का मौसम आज का (Bihar Ka Mausam Aaj Ka)

बारिश की स्थिति वर्तमान में शुष्क और साफ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। औसत तापमान दिन के समय 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात के समय यह 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है । लोगों को सुबह के समय ठंड का एहसास होगा। विजयादशमी से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य का मौसम साफ हो जाएगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

  •  पटना: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
  •  गया: अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
  •  मुजफ्फरपुर: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस
  •  भागलपुर: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस
  •  दरभंगा: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस

बाढ़ की पीड़ा अथाह, फीका पड़ा दुर्गा पूजा का उत्साह

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की अथाह पीड़ा के बीच दुर्गा पूजा का उत्साह फीका दिख रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी घर से बेघर होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने वाले लोगों की मुसीबत में कमी नहीं आई है। घरों तक लौटने के रास्ते में अभी तक जलजमाव है।

बाढ़ के दर्द के बीच क्षेत्र में आस्था की पूजा तो हो रही, लेकिन उत्साह उतना नहीं दिख रहा। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के बेलसंड में बागमती परियोजना का बांध टूटने के बाद औराई में भी बाढ़ आफत बनकर आई। लगभग 15 हजार परिवार बेघर हो गए। अचानक आई बाढ़ ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.