Breaking News

भूल जाइए पुराने मुजफ्फरपुर जंक्शन को…, बदलेंगे प्लेटफर्मों के नंबर, मिलेंगी 5 खास सुविधाएं

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के विश्वस्तरीय बनने के साथ सबकुछ बदल जाएगा। एयरपोर्ट की तरह चारों ओर जंक्शन दिखाई देगा। स्टेशन के पश्चिम तरफ बनकर तैयार हो रहे कंबाइंड टर्मिनल (सीबीटी) के सामने आठ नंबर प्लेटफार्म को बढ़ाकर जीआरपी की बाउंड्रीवाल तक ले-लाइन का विस्तार किया जाएगा। यह लाइन आठ नंबर प्लेटफार्म से आगे का शौचालय तोड़कर हटा दी जाएगी।

अभी जहां साधारण टिकट काउंटर है उसके बगल से लाइन जाएगी। इसे एलिवेटेड रोड के बगल में दक्षिण की तरह से सीधे फूड प्लाजा के पीछे से जीआरपी थाने तक ले जाया जाएगा। इसके बाद उस लाइन को एक नंबर प्लेटफार्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

बदल जाएंगे प्लेटफॉर्म के नंबर 

आठ नंबर प्लेटफार्म को एक नंबर प्लेटफार्म बना दिया जाएगा। वहीं आठ, सात व छह नंबर प्लेटफार्म को क्रमबद्ध कर आठ, सात व छह को दो-तीन-चार नंबर प्लेटफार्म में कंवर्ट किया जाएगा। इधर एक-दो नंबर प्लेटफार्म चार-पांच हो जाएगा। तीन-चार नंबर, छह-सात व पांच नंबर प्लेटफार्म आठ नंबर प्लेटफार्म हो जाएगा। रेल अधिकारियों की टीम ने इसका प्रस्ताव बनाकर सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद को भेजा है।

हालांकि, मुजफ्फरपुर जंक्शन का क्रमबद्ध नहीं होना यह रेल अधिकारियों को खटक रहा था। इसे बनाने के लिए करोड़ों रुपये की फंडिंग नहीं होने से अधिकारी पीछे हाथ खींच ले रहे थे। इस बीच प्रधानमंत्री ने गतिशक्ति योजना से मुजफ्फरपुर सहित देश के 1300 से अधिक जंक्शन बनाने को करोड़ों रुपये दिए। इस बीच रेल भूमि विकास प्राधिकरण में काम कर चुके सोनपुर डीआरएम को सोनपुर रेलमंडल में पदस्थाना हुई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.