दीपक कुमार।
बेनीबाद थाना क्षेत्र के बठवाड़ा गांव में उस समय हडकंप मच गया जब घर में घुसकर तीन युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की ये घटना होने के बाद आनन फानन में घायलों को सिंहवाड़ा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। थानेदार अभिषेक कुमार पहुंचकर मामले में जख्मी चंदेश्वर शर्मा से ब्यान लिया है।थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बड़ी संख्या में घटनास्थल पर भेजा गया। खुद दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तीनों आरोपी फरार है।आरोपी की पहचान बठवाड़ा निवासी मो,अलिशेर मो, दिलसेर दोनो पिता मो अकीलवर नदाफ बठवाड़ा का है ।वहीं
मो, ईमाम पिता खुर्शीद नदाफ जो शिवदाहा बरैल निवासी है। चंदेश्वर ठाकुर को गले में चाकू मारकर फरार हो गया।वही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।












Leave a Reply