दीपक कुमार।
मुजफ्फरपुर । विधायक निरंजन राय ने गायघाट के शिवदाहा पंचायत के साथ कई गांवों का दौरा किया। पीड़ितों की समस्या के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों का जीवन यापन सुचारू रूप से चल सके इसकी पहल की। उन्होंने पीड़ितों से कहा कि उनकी समस्या के निदान के लिए वह 24 घंटे तैयार हैं। कोई बात हो संपर्क करें, निदान कराया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि बाढ़राहत का पैसा सबको मिले एवं फसल क्षति का मुआवजा दिलाने का अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे।आपको बता दें कि बिहार में कई नदियां उफान पर हैं. जिससे राज्य के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. इन क्षेत्रों प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं. राहत कार्य भी चलाया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ , पंसस दिनेश राय, विजय राय, संतोष यादव आदि थे।













Leave a Reply