Breaking News

गायघाट विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा पीड़ित परिवारों को सहायता का दिया आश्वासन

दीपक कुमार।

गायघाट प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित सात पंचायतों में आयी बाढ़ का पानी को देखते हुए जमालपुर कोदई, सुस्ता, चंदपुरा,पागा, हरिपुर,साठा,कोदई,कल्याणी गोसाईं टोल गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिला एवं वरीय आधिकारियों से बात कर राहत कार्य शुरू करवाया तथा नाव भी उपलब्ध करवाया।हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।बाढ़ प्रभावित मोहल्लों की समस्या को देखकर संबंधित पदाधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। अपने भ्रमण के दौरान विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण भी किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.