दीपक कुमार ।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार बाढ़ग्रस्त इलाकों इलाकों का दौरा करने के लिए शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे. इस दौरान सीएम दरभंगा के इंडोर स्टेडियम पहुंचे. जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे फूड पैकेट का जायजा भी उन्होंने लिया. वहीं इस दौरान सीएम के निर्देश पर बड़ी घोषणा की गयी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपए देने की घोषणा की है. यह राशि दुर्गा पूजा से पहले भेज दी जाएगी.













Leave a Reply