Breaking News

जदयू नेता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण,पीड़ितों की समस्याओं पर अधिकारियों से की बात

दीपक कुमार।

जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के बठवारा, शिवदाहा, शिवदाहा बैरल, जहांगीरपुर, शिवदाहा 63 एवं बेनीबाद गांव का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
इसी क्रम में बठवाड़ा स्कूल पर ग्रामीणों की एक सभा हुई जिसमे तमाम समस्याओं से अवगत कराया। सभा की अध्यक्षता बिरेंद्र राय ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खजाना खोले हुए हैं। कुछ अधिकारियों के कारण सहायता मिलने मे देरी होती है। उन्होंने अंचल अधिकारी गायघाट से फोन पर बात कर बठवारा में सामुदायिक किचेन और एक नाव तुरंत उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण छतिग्रस्त पथों की मरम्मत तुरंत ग्रामीण कार्य विभाग से कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बेनिबाद ग्राम का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली। भ्रमण मे उपस्थित गणमान्य नेताओं मे लाल बाबू राय, ललित यादव, राम ईश्वर राय, अयोधी लाल देव, कुंदन यादव, लखन बाबा देव, रमण उपाध्याय, अमित लाल देव, राकेश कुमार यादव, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, मनीष कुमार यादव, मो इनामुल, मो मुन्ना, मो रूमी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर ललित यादव ने प्रभात किरण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.