दीपक कुमार।
गायघाट में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रखंड के केवटसा गांव स्थित शलेश स्थान पर एक भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में 251 से अधिक कन्याओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह एक वार्षिक परंपरा है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी नवरात्र का उत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
शलेश स्थान से यात्रा का प्रारंभ
पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कलश यात्रा का प्रारंभ गांव के प्रमुख देवी स्थान से होता है। यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए प्रसिद्ध बेनीबाद बाबा अंकुश्वर नाथ मंदिर तक पहुंचती है, जहां नदियों का उदगम होता है। यहां से जल भरकर यात्रा पुनः शलेश स्थान पर लौटती है।मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।













Leave a Reply