आज गांधी /शास्त्री जयंती के अवसर पर सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, बैरिया के प्रांगण में स्कूल के बच्चों द्वारा विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के चेयरपर्सन श्री शरद चंद्रा, निदेशक श्री अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक श्री ए के दत्ता तथा प्राचार्या श्रीमती अलका झा के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आधार और उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों का अध्ययन और विश्व शांति, सुरक्षा, सद्भावना और भाईचारे को स्थापित करना तथा उसकी रक्षा करना था। इसके अंतर्गत बच्चों द्वारा श्रीलंका के बुद्धिस्ट स्तूप, कोलंबिया का पार्लियामेंट, इजराइल का डोम ऑफ रॉक, कतर का कटर टावर आदि स्मारकों की प्रदर्शनी लगाई गई । इसके साथ ही बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र में भारत के विभिन्न राज्यों से केदारनाथ मंदिर, दुर्गा पूजा, स्टेचू ऑफ लिबर्टी, साबरमती आश्रम, पद्मनाभ स्वामी मंदिर आदि की सर्वोत्तम कलाकृति प्रस्तुत की । विभिन्न राज्यों के नृत्य और संगीत द्वारा बच्चों ने समां बांध दिया । इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह और जोश देखा गया । अभिभावकों द्वारा बच्चों के प्रदर्शनी की प्रशंसा और सराहना की गई। | प्रदर्शनी का समापन प्राचार्या श्रीमती अलका झा के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।














Leave a Reply