Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती: शिवदाहा में शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने किया माल्यार्पण

दीपक कुमार।

गायघाट प्रखंड के शिवदाहा शिशु कल्याण कोचिंग सेंटर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। उन्होंने देश के लिए अपना विशेष योगदान दिया। महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा के मार्ग पर चल कर हमें अंग्रेजी से आजादी दिलाई है।वही संस्था के प्राचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री न सिर्फ एक सच्चे देशभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाना जाता है, बल्कि उनकी छवि एक दूरदर्शी, ईमानदार और निष्ठावान राजनेता के रूप में है। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को कई संकट से उबारा और देश की उन्नति और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.